नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक और बड़ा झटका लगा है. नवजोत सिंह सिद्धू बीते दिन से दिल्ली में थे और कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका.
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर का संकट अभी तक खत्म नहीं हुआ है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक और बड़ा झटका लगा है. नवजोत सिंह सिद्धू बीते दिन से दिल्ली में थे और कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका.
जानकारी के मुताबिक, पार्टी हाईकमान की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को मुलाकात का वक्त नहीं दिया गया. ना ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात हो पाई. ऐसे में निराश सिद्धू वापस पंजाब लौट गए हैं.
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू यहां दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिलकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर शिकायत करना चाहते थे. लेकिन ये मुलाकात संभव नहीं हो सकी, इसलिए सिद्धू को वापस लौटना पड़ा.