तालिबानी वहशियों की वापसी पर जश्न मनाने वाले हिंदुस्तानी मुसलमानों को नसीरुद्दीन शाह ने फटकारा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
होम

तालिबानी वहशियों की वापसी पर जश्न मनाने वाले हिंदुस्तानी मुसलमानों को नसीरुद्दीन शाह ने फटकारा

हिंदुस्तानी मुस्लिमों पर तंज कसते हुए नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने तालिबान का सपोर्ट करने वालों को आईना दिखाया है. नसीरुद्दीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक्टर की सोच की सराहना की जा रही है.

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने उन हिंदुस्तानी मुस्लमानों को फटकार लगाई है जो अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी का जश्न मना रहे हैं. एक्टर ने ऐसी सोच का खतरनाक बताया है. हिंदुस्तानी मुस्लिमों पर तंज कसते हुए नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने तालिबान का सपोर्ट करने वालों को आईना दिखाया है.

तालिबान के सपोर्टर हिंदुस्तानी मुस्लिमों को नसीरुद्दीन ने सुनाई खरी खोटी

वीडियो में नसीरुद्दीन शाह कहते हैं- ”हालांकि अफगानिस्तान में तालिबान का दोबारा हुकूमत पा लेना दुनियाभर के लिए फिक्र का बायस है. इससे कम खतरनाक नहीं है हिंदुस्तानी मुस्लमानों के कुछ तबको का उन वहशियों की वापसी पर जश्न मनाना. आज हर हिंदुस्तानी मुस्लमान को अपने आप से ये सवाल पूछना चाहिए कि उसे अपने मजहब में रिफॉर्म, जिद्दत पसंदी (मॉर्डनिटी) चाहिए या पिछली सदियों के वहशीपन का इकदार (वैल्यूज).”

”मैं हिंदुस्तानी मुस्लमान हूं. जैसा कि मिर्जा गालिब एक अरसा पहले फरमा गए हैं- मेरा रिश्ता अल्लाह मियां से बेहद बेतकल्लुफ है. मुझे इस सियासी मजहब की कोई जरूरत नहीं है. हिंदुस्तानी इस्लाम हमेशा दुनियाभर के इस्लाम से मुख्तलिफ रहा है. खुदा वो वक्त ना लाए कि वो इतना बदल जाए कि हम उसे पहचान भी ना सके.”

नसीरुद्दीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक्टर की सोच की सराहना की जा रही है. मालूम हो. 15 अगस्त के दिन अफगानिस्तान ने ताबिलान पर फिर से अपनी हुकूमत पाई थी. अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद वहां से लोगों के भागने की अफरा तफरी मची. लोगों के हुजूम से भरे एयरपोर्ट की डरावनी तस्वीरें वायरल हुईं. कई अफगान लोग तालिबान के वहशीपन के डर से देश छोड़कर जाने को मजबूर हुए.