हरियाणा : टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवनरेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध श्री...
चंडीगढ़, 12 मई – हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड (एचईपीबी) की 19वीं बैठक...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा...

जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने काफी सख्ती बरतते हुए अपने कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया है. कंपनी का यह नियम अक्टूबर से लागू होगा और दिसंबर तक कंपनी ने अपने सभी दफ्तरों में स्मोकिंग रूम बंद करने का आदेश दिया है.
कंपनी का यह नियम अक्टूबर से लागू होगा और दिसंबर तक कंपनी ने अपने सभी दफ्तरों में स्मोकिंग रूम बंद करने का आदेश दिया है. हालांकि नोमुरा के प्रवक्ता Yoshitaka Otsu ने कहा है कि यह नियम कंपनी और कर्मचारी के पारस्परिक भरोसे पर आधारित होगा और इसके लिए कर्मचारियों को किसी तरह का दंड नहीं दिया जाएगा.
कैसे होगी निगरानी
कंपनी इस तरह की कोई निगरानी भी नहीं कर पाएगी कि कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम के दौरान सिगरेट पी रहे हैं या नहीं. कंपनी के मुताबिक यह गाइडलाइन इसलिए बनाया गया है ताकि काम करने का उचित माहौल तैयार हो, कर्मचारियों की सेहत अच्छी रहे और उन्हें स्मोकिंग से निजात दिलाई जाए.
दूसरे कर्मचारियों पर असर न हो
नोमुरा के नियम के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी लंच ब्रेक में बाहर जाकर सिगरेट पीता है तो उसे वापस अपनी सीट पर कम से कम 45 मिनट के बाद आना होगा, ताकि दूसरे कर्मचारियों पर कोई असर न हो.
कंपनी का कहना है कि वह जापान के अपने कर्मचारियों में साल 2025 तक स्मोकिंग रेट घटाकर 12 तक ले जाना चाहती है. कंपनी ने साल 2017 से ही ऐसी नीति बना रखी है कि स्मोकिंग छोड़ने के लिए कर्मचारियों को वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया जाएगा.