पीएम मोदी 14 सितंबर को करेंगे डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

पीएम मोदी 14 सितंबर को करेंगे डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन

सतीश महाना ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को दो हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश के साथ डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.

उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को यूपी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. यूपी के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने ये शुक्रवार को ये जानकारी दी. सतीश महाना ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को दो हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश के साथ डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे.

सतीश महाना ने कहा कि यूपी रक्षा उत्पाद, ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक और अन्य उत्पाद के लिहाज से आगे बढ़ा है. उन्होंने कहा कि फरवरी 2018 के बाद तेजी से काम हुआ है. अलीगढ़ नोड में 200 एकड़ जमीन ली गई है. यूपी सरकार ने छह नोड की घोषणा की थी. इनमें झांसी नोड सबसे बड़ा है. 2037 करोड़ की रिलीज के साथ 29 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया गया है.

यूपी के उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्घाटन में प्रदर्शनी और फिल्म के जरिए कॉरिडोर के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि फरवरी 2020 में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का कार्य शुरू हुआ. इसपर 60 फीसदी काम हुआ है. सतीश महाना ने कहा कि यूपी में डिफेंस कॉरिडोर से रोजगार बढ़ेगा. ब्रह्मोस के लिए 200 एकड़ जमीन लखनऊ में दी जा रही है.

यूपी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में उद्योग मंत्री सतीश महाना ने कहा कि जमीन की लागत पर निवेशक को 25 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी. गौरतलब है कि डिफेंस कॉरिडोर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके जरिए बड़ी मात्रा में निवेश जुटाने, रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है.