उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने...
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

SBI special deposit scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 अगस्त 2021 से एक खास डिपॉजिट योजना लागू की थी और आज यानी 14 सितंबर 2021 को यह समाप्त हो जाएगी.
एसबीआई ने 15 अगस्त 2021 से यह योजना लागू की थी और आज यानी 14 सितंबर 2021 को यह समाप्त हो जाएगी. इस योजना के तहत, बैंक के ग्राहक विभिन्न ब्रैकेट के लिए एफडी सावधि जमा पर 15 बेसिस पॉइंट यानी 0.15 फीसदी तक का अतिरिक्त ब्याज हासिल कर सकते हैं.
एसबीआई ने एक खास जमा योजना एफडी (FD) या टर्म डिपॉजिट की पेशकश की जिसके तहत सभी ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्यादा ब्याज देने की बात कही गई है. एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक यह योजना 14 सितंबर को बंद हो जाएगी.
क्या कहा एसबीआई ने
इस योजना की शुरुआत के समय एसबीआई ने कहा था, ‘यह आजादी के 75वें साल को सेलिब्रेट करने का समय है. एसबीआई में टर्म डिपॉजिट और स्पेशल टर्म डिपॉजिट पर खास फायदे दिए जा रहे हैं. यह ऑफर 14 सितंबर, 2021 तक के लिए ही है.’
क्या है SBI प्लेटिनम डिपॉजिट स्कीम
एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट स्कीम के तहत लोगों को 75 दिन, 75 हफ्ते और 75 महीने की अवधि वाले एफडी के लिए 0.15 फीसदी तक अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा. इस स्कीम के तहत 2 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट पर यह फायदा मिलेगा.
उदाहरण के लिए अभी एसबीआई में 75 दिन के टर्म डिपॉजिट पर 3.90 फीसदी ब्याज मिलता है, लेकिन स्पेशल ऑफर के तहत इस पर 3.95 फीसदी ब्याज मिलेगा. इसी तरह 75 हफ्ते या 525 दिन के टर्म डिपॉजिट के लिए अभी 5 फीसदी ब्याज मिलता है, लेकिन खास योजना के तहत इस पर 5.10 फीसदी ब्याज मिलेगा.