बैंकों-डीमैट खातों में पड़े 82 हजार करोड़ का कोई दावेदार नहीं, Zerodha ने दिया ये समाधान - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

बैंकों-डीमैट खातों में पड़े 82 हजार करोड़ का कोई दावेदार नहीं, Zerodha ने दिया ये समाधान

Unclaimed Money: बैंकों, डीमैट खातों, बीमा आदि में पड़ी करीब 82 हजार करोड़ रुपये की रकम का कोई दावेदार नहीं है. इसकी मुख्य वजह यह है कि बहुत से लोग अपने निवेश के ऐसे खातों में किसी नॉमिनी का नाम डालना भूल जाते हैं.

देश के बैंकों, म्यूचुअल फंड, डीमैट खातों, बीमा आदि में पड़ी करीब 82 हजार करोड़ रुपये की रकम का कोई दावेदार नहीं (Unclaimed Money) है. हाल के एक सर्वे से यह जानकारी सामने आई है.

इसकी मुख्य वजह यह है कि बहुत से लोग अपने निवेश के ऐसे खातों में किसी नॉमिनी का नाम डालना भूल जाते हैं. उदाहरण के लिए डीमैट अकाउंट खोलना साल 2016 से ही पूरी तरह से ही डिजिटल हो चुका है, लेकिन नॉमिनी ऐड करना फिजिकल प्रोसेस था, जिसकी वजह से बहुत से लोग ऐसा करना भूल जाते थे.|

लेकिन पूंजी बाजार नियामक सेबी ने अब यह विकल्प दिया है कि आप अपने ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट (demat account) में 3 नॉमिनी का नाम ऑनलाइन ही जोड़ सकते हैं.

जेरोधा ने दिया समाधान 

जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर नितिन कामथ ने दावा किया है कि उनके पास ऐसा ऑनलाइन फीचर है जिससे इस समस्या का समाधान किया जा सकता है. जेरोधा का कहना है कि बहुत से लोग ऐसे योजनाओं में नॉमिनी का नाम डलवाना इसलिए भूल जाते हैं क्योंकि यह एक ऑफलाइन प्रक्रिया होती है.

लेकिन जेरोधा ने ऐसा सिस्टम शुरू किया है जिससे लोग ऑनलाइन तीन नॉमिनी जोड़ सकते हैं. अगर कोई अकाउंट एक साल से ज्यादा निष्क्रिय रहा, तो ऐसे नॉमिनी को एक अलर्ट मैसेज जाएगा.

अलर्ट फीचर से मदद

नितिन कामथ ने ट्वीट कर कहा, ‘हमें उम्मीद है कि हमारी अलर्ट फीचर से इस समस्या के समाधान में मदद मिल सकती है. इसके तहत अकाउंट निष्क्रिय होने पर नॉमिनी को सूचना दी जाती है.’

जेरोधा ने एक ट्वीट में कहा है, ‘अब ऐसा नहीं होगा. आप ऑनलाइन ही तीन नॉमिनी जोड़ सकते हैं. आपका अकाउंट निष्क्रिय होने पर हम आपके नॉमिनी को अलर्ट भेजेंगे.’ कंपनी के द्वारा निवेश किए जाने वाले सभी तरह के साधनों जैसे शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड में यह सुविधा मिलती है.