अचानक चौराहे के स‍िग्नल पर आकर मॉडल करने लगी डांस, फ्लैश मॉब का वीड‍ियो वायरल - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

अचानक चौराहे के स‍िग्नल पर आकर मॉडल करने लगी डांस, फ्लैश मॉब का वीड‍ियो वायरल

इंदौर के व्यस्त चौराहे के रेड स‍िग्नल पर लोगों ने जैसे ही अपनी गाड़ी रोकी तो वह सामने का नजारा देख चौंक गए. अचानक से जेब्रा क्रॉस‍िंग पर एक एक लड़की आती है और डांस मूव्स करने लगती है.

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के रसोमा चौराहे पर आने-जाने वाले यात्री अचानक ठहर कर एक युवती का डांस देखने लगे जो चौराहे पर डांस कर रही थी. पहले तो एक बार लोगों को लगा कि यह इंदौर पुलिस की उस मुहिम का हिस्सा है जिसमें लोग अपने परिजनों के जन्मदिन पर ट्रैफिक की सेवा करने के लिए एक घंटा चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं लेकिन सोशल मीड‍िया पर जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसे महज लोकप्रियता पाने का तरीका मान रहे हैं.

दरअसल, इंदौर के रसोमा चौराहे पर एक लड़की का फ्लैश मॉब करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शहर के व्यस्त चौराहों में से एक रसोमा चौराहे पर श्रेया कालरा नाम की मॉडल चौराहे पर आकर रेड सिग्नल पर अचानक डांस करने लगी जिससे चौराहे पर खड़े लोग काफी चौंक गए.

हालांक‍ि रेड लाइट के दौरान ही श्रेया ने यह डांस किया और उसने अपने सोशल मीडिया पर लोगों से मास्क पहने की अपील करते हुए इस फ़्लैश मॉब को किया है.

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक विभाग ने युवाओं से यही अपील की है कि वह एंटरटेनमेंट को ऐसी जगह पर करें जहां पर उनकी जान खतरा ना हो.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीएसपी उमाकांत चौधरी ने कहा कि युवा एंटरटेनमेंट के लिए कई अलग-अलग एक्टिविटी करते हैं लेकिन उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसा कोई काम ना करें जिससे उनकी जान को कोई खतरा हो क्योंकि ट्रैफिक के समय पर ऐसा करना काफी हानिकारक हो सकता है.