पेट्रोल-डीजल के दाम 10 दिन से स्थिर, जानिए अपने शहर का भाव - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं...

मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा प्रेम नगर...

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री...

ads

होम

पेट्रोल-डीजल के दाम 10 दिन से स्थिर, जानिए अपने शहर का भाव

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में आज (बुधवार) भी बदलाव नहीं किया है. ये लगातार 10वां दिन है, जब पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट स्थिर हैं. सितंबर महीने में अब तक पेट्रोल और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है.

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं होने के बाद भी कई शहरों में दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव में आज (बुधवार) भी बदलाव नहीं किया है. ये आज (15 सितंबर) लगातार 10वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं. इससे पहले 05 सितंबर को पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की खुदरा कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद भी लंबे समय से भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Rate) में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं की है. सितंबर महीने में इन दोनों ईंधन के रेट में दो बार बदलाव देखा गया, जिसमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 30 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (15 सितंबर) पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये और डीजल के दाम 88.62 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित हैं. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 96.19 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में भले ही कोई फेरबदल नहीं हुआ है, लेकिन रेट अब भी ऐतिहासिक ऊंचाई पर बने हुए हैं.

हर रोज अपडेट होती है  पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP  कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.