तालिबान या कोरोना का डर? किस वजह से किम ने पहनी ऐसी ब्लैक ड्रेस - Samacharline.com
होम

तालिबान या कोरोना का डर? किस वजह से किम ने पहनी ऐसी ब्लैक ड्रेस

किम कर्दाशियां हाल ही में Met Gala 2021 में कस्टम मेड बैलेन्सियागा द्वारा डिजाइन किए लैविश ब्लैक गाउन में नजर आईं. किम ने अपना चेहरा पूरी तरह से ब्लैक मास्क से कवर किया हुआ था. किम की ड्रेस को देखकर मीम्स की बाढ़ तो आ गई साथ ही ये सवाल भी उठा कि ऐसी ड्रेस किस वजह से पहनी गई है. सोशल मीडिया पर तालिबान का खौफ और कोरोना का डर जैसे कई कयास लगाए गए. कहीं इस वजह से तो किम ने ऐसी ड्रेस नहीं पहनीं. लेकिन ये मिस्ट्री सॉल्व हो गई है. आखिर किम ने ऐसी ड्रेस क्यों पहनी और किसके साथ MET GALA इवेंट में एंट्री की.

सूत्र ने पेज सिक्स को बताया कि किम अपने लुक को काफी पोलराइजिंग रखना चाहती थीं, जिसके कारणवश उन्होंने अपना फैशन स्टेटमेंट बाकियों से काफी अलग रखा.

ड्रेस पर न तो लोगो था, न चेहरा दिख रहा था, लेकिन सभी जानते थे कि यह किम कार्दाशियां हैं. किम को केन ने क्रिएटिव होने के लिए पुश किया था. किम अपने ब्लैक आउटफिट में काफी कॉन्फिडेंट लग रही थीं. किम ने इस आउटफिट के जरिए पति केन्या वेस्ट के एलबम Donda को भी प्रमोट किया.

किम कर्दाशियां के आउटफिट में ट्यूनिक लेंथ टी-शर्ट थी, कोहनी तक के ग्लव्ज थे और लेगिंग्स के साथ हील्स जुड़ी हुई थीं. लगभग हर यूजर ही किम कर्दाशियां की ड्रेस को लेकर आचंभित हो रहा है. इस बीच, उनके साथ पूरी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए मिस्ट्री मैन को लेकर सवाल पूछे जाने लगे हैं.

वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या यह शख्स किम कर्दाशियां के पूर्व पति और रैपर केन वेस्ट थे या कोई और.

यूजर्स इस पर सवाल कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर में वह शख्स कौन था, जोकि किम के साथ उसी तरह ब्लैक ड्रेस में नजर आया था.

Digital AD 250x300-8