बॉलीवुड में अर्शी खान का डेब्यू, बोलीं- सपना सच होने जा रहा, मैं बहुत नर्वस हूं - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

होम

बॉलीवुड में अर्शी खान का डेब्यू, बोलीं- सपना सच होने जा रहा, मैं बहुत नर्वस हूं

अपने रोल के बारे में बात करते हुए अर्शी ने कहा- फैंस को मेरा बिल्कुल अलग अवतार में देखने को मिलेगा क्योंकि मैं चंपा नाम की एक गांव की लड़की की भूमिका निभा रही हूं. ये एक खूबसूरत कहानी है और महिला प्रधान फिल्म है.

एक्ट्रेस अर्शी खान, जिन्हें रियलिटी शो बिग बॉस से पहचान मिली अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वो अपने डेब्यू को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. फिल्म का नाम है ‘Trahimam’. अर्शी ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम किया है और बॉलीवुड की तरफ रुख कर रही हैं.

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक्साइटडे अर्शी

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इस बारे में बात करते हुए अर्शी ने कहा- बॉलीवुड फिल्में करना मेरा सपना था और अब जब ये सच होने जा रहा है मैं बहुत नर्वस हूं. मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि ये सच होने जा रहा है. मैंने खुद को पिंच किया ये एहसास दिलाने के लिए कि ये कोई सपना नहीं है, ये सच में होने जा रहा है. मेरा डेब्यू मुझे इमोशनल कर रहा है क्योंकि मैं ये लंबे समय से चाह रही थी. मैं बहुत एक्साइटेड हूं.

बता दें कि ‘Trahimam’ को दुष्यंत प्रताप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. इस में पंकज बैरी, राजू खेर और आदि ईरानी जैसे स्टार्स हैं.

फिल्म में ऐसा है अर्शी का रोल

अपने रोल के बारे में बात करते हुए अर्शी ने कहा- फैंस को मेरा बिल्कुल अलग अवतार में देखने को मिलेगा क्योंकि मैं चंपा नाम की एक गांव की लड़की की भूमिका निभा रही हूं. ये एक खूबसूरत कहानी है और महिला प्रधान फिल्म है.

वर्क फ्रंट पर अर्शी ने विश, इश्क में मरजावां और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल जैसे टीवी शोज किए हैं.