चीन ने दी ये चेतावनी तो Bitcoin सहित कई क्रिप्टो करेंसी हुईं धड़ाम - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

चीन ने दी ये चेतावनी तो Bitcoin सहित कई क्रिप्टो करेंसी हुईं धड़ाम

बिटकॉइन (Bitcoin) समेत सभी प्रमुख क्रिप्टो करेंसीज में शुक्रवार को भारी गिरावट आई है. इसकी वजह चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा दी जाने वाली एक चेतावनी है.

चीन के केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (People’s Bank of China) ने कहा है कि सभी डिजिटल करेंसी गतिविध‍ियां अवैध हैं और वह इन पर कार्रवाई करेगा. बैंक ने कहा है कि वर्चुअल करेंसी के लिए ट्रेडिंग, ऑर्डर मैचिंग, टोकन जारी करने और डेरिवेटिव जैसी सेवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. यही नहीं बैंक ने कहा है कि चीन में ऐसी सेवाएं देने वाली विदेशी क्रिप्टो करेंसीज भी लीगल नहीं मानी जाएंगी.

कितनी आई गिरावट 

सीएनबीसी के मुताबिक इसकी वजह से बिटकॉइन की कीमत 4 फीदी से ज्यादा गिर गई और 42,378 डॉलर पर पहुंच गई. इसी तरह  दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर (Ether) की कीमत में 8 फीसदी और एक्सआरपी (XRP) की कीमत में 7 फीसदी गिरावट आई है.

चीन का लगातार सख्त रवैया 

चीन इसके पहले भी कई बार क्रिप्टोकरेंसी के ख‍िलाफ सख्त रवैया अपना चुका है. इसके पहले चीन क्रिप्टो माइनिंग पर भी सख्त कार्रवाई कर चुका है. ऐसा माना जाता है क‍ि क्रिप्टो माइनिंग में काफी बिजली खर्च होती है.

असल में पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (People’s Bank of China) का कहना है कि वह क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग को बढ़ावा देने वाले फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस, पेमेंट कंपनियों और इंटरनेट कंपनियों पर पाबंदी लगाएगा.

चीन के केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा है कि घरेलू निवेशकों को सर्विस देने वाले विदेशी एक्सचेंजेज पर पाबंदी लगाई जाएगी. गौरतलब है कि बिटकॉइन की कीमत में लगातार एक हफ्ते की गिरावट के बाद गुरुवार को तेजी आई थी लेकिन एक बार फिर यह गिरावट की ओर है. अप्रैल मध्य में इसकी कीमत 65,000 डॉलर के पार पहुंच गई थी.