26 साल बाद धोती पहनकर रैंप पर उतरे मिलिंद सोमन, मलाइका अरोड़ा के उड़े होश - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

26 साल बाद धोती पहनकर रैंप पर उतरे मिलिंद सोमन, मलाइका अरोड़ा के उड़े होश

शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मिलिंद सोमन धोती पहने रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में मिलिंद सोमन के साथ कंटेस्टेंट्स भी पोज करती नजर आ रही हैं. वहीं उनके अंदाज को देखकर मलाइका अरोड़ा हैरान रह गईं और शर्माती नजर आईं. मिलिंद के लुक पर मलाइका जाहिर तौर पर कुर्बान हो गई हैं.

मिलिंद सोमन एक बार फिर रैंप पर उतर आए हैं. एमटीवी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में अपनी रैंप वॉक को लेकर मिलिंद सुर्खियों में छा गए हैं. हर हफ्ते शो में जज मलाइका अरोड़ा और मिलिंद सोमन नए अवतार में दिखाई देते हैं. अब मिलिंद सोमन ने 26 साल बाद जबरदस्त रैम्प वॉक की है.

मिलिंद ने किया रैंप वॉक

शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मिलिंद सोमन धोती पहने रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में मिलिंद सोमन के साथ कंटेस्टेंट्स भी पोज करती नजर आ रही हैं. वहीं उनके अंदाज को देखकर मलाइका अरोड़ा हैरान रह गईं और शर्माती नजर आईं. मिलिंद के लुक पर मलाइका जाहिर तौर पर कुर्बान हो गई हैं.

पत्नी अंकिता ने किया कमेंट

इंस्टाग्राम पर मिलिंद सोमन ने भी अपनी वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘और 26 साल बाद…एक बार फिर.’ मिलिंद के इस धोती वाले लुक की जमकर तारीफ हो रही है. मिलिंद सोमन का सॉल्ट एंड पेपर बाल लोगों को पसंद आ रहा है. बता दें कि 26 साल पहले मिलिंद सोमन ने मेड इन इंडिया गाने में यही लुक अपनाया था. वह धोती पहनकर सिंगर अलीशा चिनॉय के साथ रोमांस करते नजर आए थे.

मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने मिलिंद के फोटो पर कमेंट किया, ‘हमेशा इतना हॉट दिखना कैसे जायज है?’ मिलिंद सोमन के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें पिछले बार वेब सीरीज ‘Paurashpur’ में देखा गया था. सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 की बात करें तो इसके हर एपिसोड में कंटेस्टेंट को एक नया टास्क दिया जाता है, जिसमें पास होकर आपको आगे बढ़ने का मौका मिलता है.