मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...

सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadguru Jagadish Vasudev) हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ पहुंचे. वहां वह सुपरबाइक से गए थे. पहले तो रामदेव उनको पहचान ही नहीं पाए.
ईशा फाउण्डेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव सुपरबाइक पर सवार होकर हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ पहुंचे. पतंजलि पहुंचने पर योगगुरु बाबा रामेदव और आचार्य बालकिशन उनको पहचान ही नहीं पाए. जब सामने आकर वह अपनी बाइकिंग ड्रेस को उतारने लगे तब योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकिशन आश्चर्यचकित रह गए.
उन्होंने कहा कि वे पहचान में ही नहीं आ रहे हैं. फिर बाबा रामदेव और आचार्य बालकिशन ने उनको चरण स्पर्श कर प्रणाम किया और फूल देकर स्वागत किया.
सद्गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकिशन से भेंट करने पतंजलि योगपीठ पहुंचे थे. पतंजलि विश्विद्यालय के सभागार में हुए कार्यक्रम में उनका सम्मान भी किया गया.
दरअसल, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव महाराज सोमवार को पतंजलि योगपीठ आए थे मगर उनके आने के अंदाज ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकिशन समेत सभी को चकित कर दिया क्योंकि वे एक सुपर बाइक पर सवार होकर पूरे सुरक्षा मानकों को अपनाकर आये थे. इस वजह से उनको पहचानना मुश्किल हो रहा था.
उनके आने पर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के सभागार में हुए कार्यक्रम में स्वामी रामदेव जी महाराज ने शॉल देकर सद्गुरु का स्वागत किया.