यूट्यूब वीडियो देखकर अपना अबॉर्शन कर रही थी युवती, बिगड़ी हालत - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

यूट्यूब वीडियो देखकर अपना अबॉर्शन कर रही थी युवती, बिगड़ी हालत

महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवती को यू-ट्यूब वीडियो देख भ्रूण निकालने की कोशिश करना भारी पड़ गया. हालत बिगड़ने पर युवती को अस्पताल ले जाया गया. उसने ऐसा अपने प्रेमी के कहने पर किया था.

Youtube पर वीडियो देखकर घर पर ही कुछ भी करने का चलन आजकल बढ़ गया है, लेकिन यह कितना खतरनाक हो सकता है इसका मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवती को ऐसा करना भारी पड़ गया. 25 साल की एक युवती यू-ट्यूब पर वीडियो देख घर पर ही भ्रूण निकालने की कोशिश कर रही थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, युवती को ऐसी सलाह उसके प्रेमी ने दी थी. युवती ने पुलिस को बताया है कि उसका प्रेमी साल 2016 से उसके साथ रेप कर रहा है और शादी का झांसा दे रहा है. अब जब वह गर्भवती हुई, तब उसके प्रेमी ने सलाह दी कि वह यू-ट्यूब से वीडियो देख गर्भपात कर ले और उसकी बताई हुई दवाइयों को खा ले.

जब युवती ने ऐसा करने की कोशिश की, तब उसकी हालत बिगड़ गई और उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अभी युवती अस्पताल में ही है, ये मामला पिछले गुरुवार का है. स्थानीय पुलिस ने अब युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, उसपर रेप करने का चार्ज लगाया गया है.