दिल्ली: जॉइंट सीपी पर जबरन वसूली का आरोप, पुलिस कमिश्नर ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

होम

दिल्ली: जॉइंट सीपी पर जबरन वसूली का आरोप, पुलिस कमिश्नर ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश

जॉइंट पुलिस कमिश्नर पर अपने मातहत एसओ के जरिए वसूली का आरोप लगा है. मामले के गृह मंत्रालय तक पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर एक्टिव मोड में आए और विजिलेंस जांच का आदेश दे दिया.

दिल्ली पुलिस में रेंज की जिम्मेदारी संभाल रहे एक जॉइंट पुलिस कमिश्नर पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं. दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों ने जॉइंट सीपी रैंक के इस अधिकारी पर जबरन वसूली और मनमानी का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से लेकर गृह मंत्रालय तक से शिकायत की थी. अब दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने इसकी विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं.

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने जॉइंट कमिश्नर के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं. जानकारी के मुताबिक जॉइंट सीपी रैंक के इस अधिकारी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ऑफिस से लेकर गृह मंत्रालय तक कई शिकायतें पहुंची हैं. कई पुलिस अधिकारियों ने जॉइंट सीपी के खिलाफ जबरन वसूली और मनमानी की शिकायतें दर्ज कराई थीं.

बताया जाता है कि जबरन वसूली और मनमानी के आरोपी जॉइंट पुलिस अधिकारी की पत्नी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं. पुलिस विभाग के कई अधिकारियों की ओर से पुलिस कमिश्नर से की गई शिकायतों के मुताबिक जॉइंट पुलिस कमिश्नर रैंक के अधिकारी के मकान का निर्माण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में चल रहा है.

आरोप है कि जॉइंट पुलिस कमिश्नर अपने मातहत अधिकारियों पर नोएडा के निर्माणाधीन घर पर निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला सामान पहुंचाने का दबाव बना रहे थे. जॉइंट पुलिस कमिश्नर पर अपने मातहत एसओ के जरिए वसूली का आरोप लगा है. मामले के गृह मंत्रालय तक पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर एक्टिव मोड में आए और विजिलेंस जांच का आदेश दे दिया.