खाने के सामान से CNG-PNG तक, सबके बढ़े दाम, देखें महंगाई की नई किश्त - Samacharline.com

विद्यार्थियों को शिक्षित करने से अधिक उन्हें दीक्षित करने की आवश्यकता है – राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, ‘कर्मयोगी श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चार कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

उज्जैन। समाज को दिशा देने का...

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार...

कारोबारदेशहोम

खाने के सामान से CNG-PNG तक, सबके बढ़े दाम, देखें महंगाई की नई किश्त

त्योहार पर महंगाई की नई किश्त आई है. खाने के सामान और सब्जी से लेकर सीएनजी, पीएनजी तक महंगी हो गई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज से दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम में इजाफा कर दिया है. सीएनजी की कीमत 10 दिन में दूसरी बार बढ़ी है. कीमत में प्रति किलो ढाई रुपये का इजाफा हुआ है. इसी तरह पीएनजी की कीमतें भी बढ़ी हैं. महंगाई की आग सबसे ज्यादा सब्जी की कीमतों में लगी है. टमाटर, आलू, प्याज की कीमतें एक हफ्ते के भीतर आसमान पर पहुंच चुकी हैं. खाने के तेल की कीमतें भी बेकाबू हुई हैं. यही नहीं आम लोगों की चाय की प्याली भी महंगी हुई है. चीनी और खुली चाय पत्ती महंगी हुई.