Bitcoin मई के बाद सर्वाध‍िक ऊंचाई पर, एक दिन में 1.42 लाख रुपये बढ़ी कीमत - Samacharline.com
होम

Bitcoin मई के बाद सर्वाध‍िक ऊंचाई पर, एक दिन में 1.42 लाख रुपये बढ़ी कीमत

क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin cryptocurrency) 59,700 डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए इस साल मई के बाद सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत में करीब 1900 डॉलर करीब (करीब 1.42 लाख रुपये) यानी 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया.

पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत में  करीब 1900 डॉलर (करीब 1.42 लाख रुपये) यानी 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया. गौरतलब है कि इसके पहले अप्रैल मध्य में बिटकॉइन ने 64,778 डॉलर का अपना ऑलटाइम हाई लेवल हासिल किया था.

सितंबर में आई थी भारी गिरावट 

लेकिन पिछले महीने यानी सितंबर में चीन द्वारा बिटकॉइन पर प्रतिबंध लगाने की वजह से यह 21 सितंबर को यह 39,646.80 डॉलर के काफी निचले स्तर तक पहुंच गया था. इस साल 10 मई को बिटकॉइन 59,523.9 डॉलर तक पहुंचा था. उसके बाद पहली बार बिटकॉइन 59,500 से ऊपर गया है.

रिकॉर्ड लेवल था अप्रैल में 

कोरोना काल की शुरुआत यानी मार्च 2020 में तो बिटकॉइन की कीमत 10,000 डॉलर से भी कम थी, लेकिन इस साल अप्रैल मध्य तक यह 64,778 डॉलर तक पहुंच गया. इसके बाद इसमें फिर गिरावट आई.अब अक्टूबर में यह फिर से उछाल हासिल करता दिख रहा है.

भारत में बिटकॉइन के अलावा दूसरे क्रिप्टोकरेंसी भी काफी लोकप्रिय दिख रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के क्रिप्टोकरेंसी प्रोडक्ट  NFT कलेक्शन के द्वारा तीन घंटे के भीतर ही 10 लाख BOLLY टोकन बेच लिए गए. अब तक यह 34 लाख से ज्यादा टोकन बेच चुका है.

पिछले 24 घंटे में दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी बढ़ती दिखी हैं. Ethereum में करीब 5 फीसदी और Binance Coin में करीब 2 फीसदी की तेजी आई है.

Page 6MP Achievement Digital AD_300X250