Ind Vs Pak: असदुद्दीन ओवैसी भी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के खिलाफ, कही ये बात - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

Ind Vs Pak: असदुद्दीन ओवैसी भी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के खिलाफ, कही ये बात

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में हमारे नौ सैनिक मारे गए हैं और भारत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से टी-20 मैच खेलेगा.

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं. आए दिन आतंकी आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. जम्मू कश्मीर में बढ़ रही टारगेट किलिंग की घटनाओं के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चल रहे टी-20 क्रिकेट विश्वकप में भारत और पाकिस्तान का मैच होना है. 24 अक्टूबर को होने वाले इस मैच का देश में विरोध और तीव्र होता जा रहा है. गिरिराज सिंह, तारकिशोर प्रसाद के बाद असदुद्दीन ओवैसी भी इस मुकाबले के विरोध में आ गए हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में हमारे नौ सैनिक मारे गए हैं और भारत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से टी-20 मैच खेलेगा. असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के लिए भी घेरा.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो चीजों पर कभी भी नहीं बोलते हैं. ओवैसी ने कहा है कि पीएम मोदी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ चीन लद्दाख में बैठे चीन को लेकर नहीं बोलते. उन्होंने साफ आरोप लगा दिया कि चीन पर बोलने से पीएम डरते हैं. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं.

बढ़ी आतंकी घटनाओं के कारण 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच न खेलने की मांग जोर पकड़ रही है. आम नागरिकों के साथ ही राजनीतिज्ञ भी ये मैच रद्द करने की मांग कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भी मैच रद्द करने की वकालत की थी. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैच रद्द किए जाने की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा था कि आईसीसी के साथ प्रतिबद्धता की वजह से हम मैच रद्द नहीं कर सकते.