दिल्लीः 12 साल के बच्चे से बाल श्रम करती थी ACP! बच्चे ने मारपीट करने का लगाया आरोप - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

होम

दिल्लीः 12 साल के बच्चे से बाल श्रम करती थी ACP! बच्चे ने मारपीट करने का लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस की एसीपी शिप्रा गिरि के घर पर काम करने वाले 12 साल के मासूम बच्चे ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. बाल आयोग ने उस बच्चे को रेस्क्यू कर लिया है और पुलिस कमिश्नर से मामले की रिपोर्ट मांगी है.

दिल्ली पुलिस की एसीपी के घर से भागे 12 साल के बच्चे को बाल आयोग ने रेस्क्यू कर लिया है. बच्चे ने एसीपी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बच्चा मारपीट से तंग आकर ही घर से भाग गया था. घटना 10 अक्टूबर की बताई जा रही है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है.

बताया जा रहा है कि ये बच्चा किसी गुमटी के पास बैठा रो रहा था. तभी किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर इसकी सूचना दी. चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चे को रेस्क्यू किया और एसडीएम के सामने बयान दर्ज करवाकर परिजनों को सौंप दे दिया है.

बच्चे ने पूछताछ में बताया है कि उससे घर पर बेइंतहा काम करवाया जाता था. जांच के दौरान बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. इस पूरे मामले में नेशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) को नोटिस भेजकर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है.

बच्चा राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है. गरीबी से तंग आकर उसके मामा ने बच्चे को एसीपी के पद पर तैनात शिप्रा गिरि को देखभाल के लिए दिया था. बच्चा एसीपी के साथ ही वसंत कुंज सी-9 सोसायटी स्थित घर पर रह रहा था. बच्चे को घरेलू काम के लिए यहां लाया गया था. लेकिन कुछ दिन पहले बच्चा घर से भाग गया था. इस मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है. NCPCR ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. इस नोटिस में बच्चे के साथ मारपीट और उत्पीड़न का भी आरोप है.