टिक टिक, टिक टिक...100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन से बस इतनी दूर भारत - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

टिक टिक, टिक टिक…100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन से बस इतनी दूर भारत

कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में भारत आज एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है. हमारे देश में आज वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर जाएगा.

कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination in India) के मामले में भारत बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने वाला है. आज भारत 100 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बना सकता है. 100 करोड़ के जादुई आंकड़े से भारत अभी 05 लाख खुराक के करीब पीछे है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अबतक 99.86 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं.

100 करोड़ डोज पूरे होने पर सरकार ने भी जश्न की तैयारी कर ली है. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में आज एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

गुरुवार को पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे आरएमएल अस्पताल में होने वाले खास कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वो हेल्थकेयर वर्कर्स से बात भी करेंगे. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया लाल किले से कैलाश खेर के गाए गीत और एक ऑडियो विजुअल फिल्म को लॉन्च करेंगे.

पिछले पांच महीनों में कोरोना टीकाकरण अभियान ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया. सितंबर सबसे अच्छा महीना रहा, जिसमें लगभग 80 लाख डोज हर दिन लगाई गई.

पिछले 24 घंटे में लगे थे 41 लाख कोरोना टीके

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार दोपहर में बताया था कि पिछले 24 घंटे में देश में 41 लाख (41,36,142) कोरोना वैक्सीन की खुराक लगी थी.

टीकाकरण के मामले में टॉप 5 राज्य

उत्तर प्रदेश –  12,21,40,914

महाराष्ट्र – 9,32,00,708

पश्चिम बंगाल – 6,85,12,932

गुजरात – 6,76,67,900

मध्य प्रदेश – 6,72,24,286

क्रमबद्ध तरीके से चला कोरोना टीकाकरण का अभियान

– भारत में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू हुआ था. उस वक्त स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को वैक्सीन दी गई.

– इसके बाद 1 मार्च से वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हुआ. इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी गई.

– 1 अप्रैल से देश में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाने लगी.

– भारत में 1 मई को 18 साल से ऊपर के सभी लोगों वैक्सीन देने का ऐलान किया गया. हालांकि, शुरुआती तौर पर इसे देश के सबसे संक्रमित शहरों से शुरू किया गया था.

– मौजूदा समय में देश के 63,467 सेंटर्स पर वैक्सीन लग रही हैं. इनमें 61,270 सरकारी और 2,197 प्राइवेट सेंटर्स हैं.