कैप्टेंसी टास्क में भिड़े शमिता-उमर, ईशान संग लड़ाई के बाद रोए राजीव - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

कैप्टेंसी टास्क में भिड़े शमिता-उमर, ईशान संग लड़ाई के बाद रोए राजीव

Bigg Boss 15 Written Updates: राजीव के आने से ईशान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, जिससे वो काफी परेशान भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कैप्टेंसी टास्क में घरवाले राजीव को टारगेट करते हुए नजर आए. आइए जानते हैं बीते दिन के एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ.

बिग बॉस 15 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राजीव अदातिया की एंट्री ने घर में धमाका कर दिया है. राजीव के आने से ईशान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, जिससे वो काफी परेशान भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कैप्टेंसी टास्क में घरवाले राजीव को टारगेट करते हुए नजर आए. आइए जानते हैं बीते दिन के एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ.

करण ने बताई अपने ब्रेकअप की वजह

बीते दिन के शो की शुरुआत में करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी एक दूसरे से करण की लव लाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आए. करण ने शमिता को बताया कि अनुषा के साथ उनका ब्रेकअप किन हालातों में हुआ. करण ने कहा कि अगर उन लोगों ने बैठकर बात की होती तो शायद सब ठीक हो जाता.

राजीव की बातों से परेशान हुए ईशान

राजीव जब से शो में आए हैं, ईशान सहगल तभी से काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं. राजीव ने शो में आकर माइशा के लिए कई खराब बाते की हैं, जिससे दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी है. वहीं दूसरी ओर राजीव की डीप बातें भी ईशान को पसंद नहीं आ रही हैं.

ईशान-राजीव की हुई लड़ाई

ईशान को परेशान देखकर करण कुंद्रा उनसे स्टैंड लेने के लिए कहते हैं. इसके बाद माइशा और ईशान, राजीव से बात करने जाते हैं. ईशान कहते हैं कि राजीव उन्हें बाहर की बातें नहीं बताएं इससे माइशा और उनका रिश्ता खराब हो रहा है. लेकिन राजीव ईशान पर गुस्सा होने लगते हैं और दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती है.

ईशान से लड़ाई के बाद रोए राजीव

ईशान संग लड़ाई करने के बाद राजीव वॉशरूम एरिया में जोर-जोर से रोते हुए दिखाई दिए. राजीव ने शमिता, निशांत और प्रतीक से कहा कि उन्होंने ईशान के लिए बहुत कुछ किया है और उसका वो जिक्र भी नहीं कर सकते हैं. 2 साल पुराने दोस्त से वो एक लड़की के लिए लड़ रहा है. राजीव अपनी सफाई में कहते हैं कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.

टास्क में भिड़े उमर- शमिता

बीते दिन के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क का दूसरा राउंड हुआ. टास्क के दौरान उमर के पानी का इस्तेमाल करने से शमिता शेट्टी भड़कती हुई नजर आईं. दरअसल, नियमों के अनुसार कंटेस्टेंट लिक्विड चीजों को इस्तेमाल नही कर सकते थे. ऐसे में उमर के पानी यूज करने पर शमिता ने उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया. शमिता के फैसले पर उमर भी अपना आपा खोते दिखाई दिए.

 टास्क में घरवालों ने राजीव को किया टारगेट

कैप्टेंसी टास्क में विरोधी टीम ने सबसे ज्यादा टारगेट राजीव को ही किया. राजीव पर कचरा फेंकने से लेकर उन र मिर्जी डालने तक घरवालों ने उन्हें टास्क से बाहर करने की कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन राजीव ने भी शानदार तरीके से खेला और हार नहीं मानी.