रेसलर निशा हत्याकांड: कब्जाई जमीन पर सुशील कुमार के नाम से एकेडमी चला रहा था आरोपी पवन - Samacharline.com

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से प्रतिभाशाली युवाओं...

एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार...

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं,...

देश

रेसलर निशा हत्याकांड: कब्जाई जमीन पर सुशील कुमार के नाम से एकेडमी चला रहा था आरोपी पवन

हरियाणा के सोनीपत के हलालपुर गांव में जिस जमीन पर आरोपी कोच पवन एकेडमी चला रहा था, वह दबंगई से कब्जाई गई थी. यह एकेडमी तकरीबन 1 एकड़ की जमीन पर बनी है.

हरियाणा के सोनीपत में एक रेसलिंग एकेडमी में महिला पहलवान और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कोच और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगा है. इस हमले में पहलवान की मां को भी गोली मारी गई है. इस हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एकेडमी में जमकर तोड़फोड़ की. एकेडमी में आग लगा दी गई. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ.

दरसअसल, हरियाणा के सोनीपत के हलालपुर गांव में जिस जमीन पर आरोपी कोच पवन एकेडमी चला रहा था, वह दबंगई से कब्जाई गई थी. यह एकेडमी तकरीबन 1 एकड़ की जमीन पर बनी है.

जमीन पर दबंगई से कब्जा किया 

इस जमीन के मालिक धर्मवीर ने चौकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सुशील कुमार के नाम से चल रही ये अकडेमी जिस जमीन पर चल रही है, उसे पवन ने अपनी दबंगई से कब्जा किया हुआ है वो भी गुंडों के दम पर. उन्होंने बताया कि पवन उनका रिश्तेदार है. उसने पहले थोड़ी जमीन ली थी, उसके बाद पिस्टल के लाइसेंस बनवाए. जब धर्मवीर ने जमीन वापस मांगी, तो पवन ने उसे धमकी दी.

धीरे धीरे 1 एकड़ पर जमीन पर किया कब्जा

धर्मवीर ने कहा, पवन दबंग है. पुलिस भी उसी का साथ दे रही थी. हमारी शिकायत को नहीं सुना गया. हालत ये हुए कि पवन ने धीरे धीरे एक एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया.

सुशील कुमार का करीबी है पवन

बताया जा रहा है कि पवन सुशील कुमार का करीबी है. उसने एकेडमी में हर तरफ सुशील कुमार की फोटो लगा रखी है. वारदात के दिन एकेडमी के गेट पर ही दौड़ा कर पवन ने निशा उसकी मां और भाई को गोली मारी. हमले में निशा और उसके भाई की मौत हो गई. हालांकि, वारदात के बाद पूरी एकेडमी को गुस्साए लोगों ने आग के हवाले कर दिया.