नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

एमपी के आगर मालवा जिले में सीसीटीवी में एक ऐसा हादसा कैद हुआ जिसमें एक बार फिर साबित हो गया कि जाको राखे साईंया, मार सके न कोई….
“जाको राखे साईंया, मार सके न कोई” कहावत एमपी के आगर मालवा जिले में एक बार सही साबित हुई है जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार फिल्मी स्टंट की तरह हवा में उछलती हुई CCTV में कैद हुई है. बड़े हादसे के बावजूद कार सवार बाल-बाल बच गया.
जानकारी के मुताबिक, आगर मालवा जिले के सुसनेर मोड़ी मार्ग पर ग्राम मोड़ी के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से जा रही एक कार सड़क पर टकराते हुए उछलती हुई सड़क किनारे पेड़ों व झाड़ियों में जा गिरी.
सड़क पर तेज गति से जा रही कार पहले अचानक सड़क पर एक बार थोड़ा सा उछलती है फिर फिल्मी स्टंट की तरह हवा में उड़ते हुए झाड़ियों में जा गिरती है.
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
पेट्रोल पंप पर खड़े लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही कुछ ही सेकंड में उछलती हुई कार सड़क किनारे पेड़ों से टकराती हुई झाड़ियो में जा गिरती है.
यह पूरा हादसा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. मामले में खास बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद वाहन में सवार ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई.