यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2’ के मंच पर पहुंचे. सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने शो पर न सिर्फ जमकर मस्ती की, बल्कि जिंदगी के संघर्ष के बारे में भी खुल कर बात की.
पिता को लेकर भावुक हुए सुनील शेट्टी
‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2’ के सेट पर गेस्ट बन कर आए सुनील शेट्टी ने बताया कि उनके पिता उनकी जिंदगी के रोल मॉडल हैं. जब भी कोई उनसे पूछता है कि उनके हीरो कौन है, तो वो हमेशा अपने पिता का ही नाम लेते हैं. सुनील शेट्टी के पिता एक सफाईकर्मी थे, पर उन्हें अपने काम पर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई.
एक्टर के पिता ने जो भी किया हमेशा सिर उठा कर किया. वो हमेशा अपने काम पर गर्व करते थे. किस्मत देखिये जिस काम को लोग छोटा समझते हैं. सुनील शेट्टी के पिता ने वही काम कर इमारतों को खरीद उनके मालिक बन गये. सुनील शेट्टी कहते हैं कि उनके पिता ने उन्हें यही सिखाया कि ‘जो भी काम करो दिल से करो और उस पर फख्र करो.’
करिश्मा ने शेयर किया एक्सपीरियंस
सुनील शेट्टी की बात सुनने के बाद करिश्मा कपूर ने भी अपनी बात लोगों से शेयर करते हुए कहा कि जब वो और सुनील शेट्टी साथ काम कर रहे थे. तब उन्हें उनके पिता से मिलने का मौका मिला. करिश्मा ने बताया कि वो अकसर शूट पर आते थे और गर्व से अपने बेटे का काम देखते थे.