स्टार के बाद किसे मिलेंगे IPL के मीडिया राइट्स? ऐलान में देरी की ये वजहें - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

खेल/क्रिकेटदेश

स्टार के बाद किसे मिलेंगे IPL के मीडिया राइट्स? ऐलान में देरी की ये वजहें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स टेंडर में पहले ही देर हो चुकी है और इसमें और समय लगना तय है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा की थी कि अक्टूबर के अंत में दो नई आईपीएल टीमों की घोषणा के तुरंत बाद ऐसा किया जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स टेंडर में पहले ही देर हो चुकी है और इसमें और समय लगना तय है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा की थी कि अक्टूबर के अंत में दो नई आईपीएल टीमों की घोषणा के तुरंत बाद ऐसा किया जाएगा. लेकिन अब इसके लिए टेंडर अगले महीने में आने की उम्मीद है.

बीसीसीआई ने 28 सितंबर को आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा था, ‘2023-2027 के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स टेंडर दो नई आईपीएल टीमों की नियुक्ति के तुरंत बाद जारी किया जाएगा, जिसकी घोषणा 25 अक्टूबर 2021 को की जाएगी.’ अब बीसीसीआई को दो नई टीमों की घोषणा किए करीब एक महीना हो चुका है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टेंडर जारी करने में हो रही देरी के तीन महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं. इस मीडिया राइट्स टेंडर से बीसीसीआई को 30,000 करोड़ रुपये (4 बिलियन डॉलर से थोड़ा अधिक) मिलने की उम्मीद है.

पहला कारण 10वीं आईपीएल फ्रेंचाइजी को लेकर अनिश्चितता हो सकती है. हालांकि बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि सीवीसी स्पोर्ट्स ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी जीती है, लेकिन उनकी बोली संदेह के दायरे में आ गई है जिसके कारण बीसीसीआई ने अभी तक लेटर ऑफ इंटेंट जारी नहीं किया है.