कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी दुबई चला गया, जानें भारत में मिले ओमिक्रॉन के पहले मरीज के बारे में सबकुछ - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशहोम

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी दुबई चला गया, जानें भारत में मिले ओमिक्रॉन के पहले मरीज के बारे में सबकुछ

66 साल का यह शख्स 20 नवंबर को भारत आया था और कोरोना संक्रमित पाया गया था. हालांकि, वह 7 दिन बाद ही दुबई चला गया. अब जीनोम सिक्वेसिंग से पता चला है कि वह कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित है.

भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से दस्तक दे दी है. ओमिक्रॉन के दो केस कर्नाटक में मिले हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक मरीज यूएई चला गया है. बेंगलुरु महानगरपालिका द्वारा जारी किए गए ट्रैवल हिस्ट्री से यह बात सामने आई है.

66 साल का यह शख्स 20 नवंबर को भारत आया था और कोरोना संक्रमित पाया गया था. हालांकि, वह 7 दिन बाद दुबई चला गया. वह शख्स कोविड वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुका है.

भारत से दुबई कैसे पहुंचा शख्स?

– 20 नवंबर को यह शख्स दक्षिण अफ्रीका से निगेटिव रिपोर्ट के साथ भारत पहुंचा था. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और टेस्ट किया गया.

– 20 नवंबर को उसने एक होटल में चेक इन किया. लेकिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

– इसके बाद प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की टीम होटल पहुंची और पाया कि उसमें कोई लक्षण नहीं है. उसे होटल में सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई.

– इसके बाद 22 नवंबर को मरीज का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लिया गया.

– मरीज ने 23 नवंबर को प्राइवेट लैब में टेस्ट कराया और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई.

– अभी तक उसके सीधे संपर्क में 24 लोगों की जांच की गई है, सभी निगेटिव पाए गए हैं.

– 23 नवंबर को 240 सेकेंडरी कॉन्टैक्ट्स की जांच की गई. इनकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

– इसके बाद मरीज ने 27 नवंबर को होटल से चेक आउट किया और एयरपोर्ट के लिए कैब ली. इसके बाद उसने दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ी.

भारत में कोरोना के दो केस मिले