असदुद्दीन ओवैसी को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य का पत्र- जहां जीत पक्की बस वहां लड़ें चुनाव - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

अन्य प्रदेशदेशराजनीती

असदुद्दीन ओवैसी को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य का पत्र- जहां जीत पक्की बस वहां लड़ें चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के एक सदस्य Maulana Nomani की तरफ से पत्र लिखा गया है. खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी की तरफ से असदुद्दीन ओवैसी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि जिन सीटों पर जीत पक्की हो, बस उन सीटों पर ओवैसी को उम्मीदवार उतारने चाहिए.

पत्र में AIMPLB के सदस्य सज्जाद नोमानी ने 11 जनवरी का भी जिक्र किया है. इस दिन यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत अन्य OBC नेताओं ने बीजेपी छोड़ी थी. ओवैसी को गठबंधन के विकल्प तलाशने की सलाह दी गई है और लिखा है कि जो लोग ‘निर्दयी’ हैं, उनके खिलाफ वोटों का बंटवारा होने से रोकना चाहिए.

पत्र में मौलाना सज्जाद नोमानी ने यह भी शंका जताई है कि यूपी चुनाव में मुस्लिम वोटों का बंटवारा हो सकता है. ऐसे में AIMIM को सलाह दी गई है कि जिन सीटों पर जीत ‘पक्की’ है, वहां से पूरी ताकत के साथ लड़ा जाए और वहीं उम्मीदवार उतारे जाएं.

अपने पत्र में मौलाना सज्जाद नोमानी ने दावा किया है कि ओवैसी को नेता के रूप में लोग पसंद करते हैं. बता दें कि ओवैसी की AIMIM यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है. यूपी में कुल 403 सीटें हैं. यहां सात चरणों में मतदान होना है. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे.