आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पाकिस्तान के साथ मुकाबले से भारत करेगा टूर्नामेंट की शुरुआत - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

खेल/क्रिकेटदेश

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पाकिस्तान के साथ मुकाबले से भारत करेगा टूर्नामेंट की शुरुआत

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत इस साल 22 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से होगी। वहीं भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगा। इस टूर्नामेंट में कुल दो ग्रुप बनाए गए हैं। वहीं चार टीमें क्वालिफायर खेल कर टूर्नामेंट के मुख्य चरण में शामिल होगी। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा।

पहले ग्रुप में  ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम को रखा गया है। वहीं दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम की होगी।