हनी ट्रैप-ISIS कनेक्शन, बैंक ट्रांजैक्शन... मुर्तजा अब्बासी पर हुए ये बड़े खुलासे - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

अन्य प्रदेशदेशहोम

हनी ट्रैप-ISIS कनेक्शन, बैंक ट्रांजैक्शन… मुर्तजा अब्बासी पर हुए ये बड़े खुलासे

गोरखपुर कांड में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पूछताछ में सामने आया है कि लड़की ने अपनी फोटो भेजकर भारत आकर मिलने का वादा किया था.

गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बता दें कि आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से पुलिस की पूछताछ जारी है. इस दौरान ये जानकारी सामने आई है कि ये पूरा खेल हनी ट्रैप के साथ शुरू हुआ था. मुर्तजा अब्बासी के पास एक में E-Mail आई थी. ये मेल ISIS के कैंप से एक लड़की के नाम से आई थी.

अहमद मुर्तजा अब्बासी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक लड़की ने अपनी फोटो भेजकर भारत आकर मिलने का वादा किया था. इतना ही नहीं मुर्जता ने मदद के लिए 40,000 रुपये भी भेजे थे. इसके बाद Email के जरिए ही बातचीत शुरू हो गई. इसके बाद अब्बासी ISIS में शामिल होने की तैयारी करने लगा था. इसके बाद उसकी ISIS के लोगों से बातचीत शुरू हो गई.

अब्बासी ने पुलिस के बताया कि उसने लड़की के बताए बैंक अकाउंट में तीन बार रुपये ट्रांसफर किए थे. गौरतलब है कि अब आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी के पिता को यूपी एटीएस ने तलब किया है. उसके पिता मुनीर अहमद अब्बासी को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है.अहमद मुर्तजा की बीमारी में पुराने इलाज और लम्बे समय से हो रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर एटीएस ने पिता को अपनी जांच के दायरे में शामिल गया है.

हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी ने पूछताछ में CAA-NRC का जिक्र करते हुए कहा था कि ‘मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था, कोई काम करने के पहले आदमी उसके बारे में सोचता है, मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है तो हमने सोचा अब कर ही दो भाई, नेपाल में भी नहीं सो पाए थे.’ कर्नाटक में भी मुसलमानों के साथ सही नहीं हो रहा है. इन्हीं सब बातों से गुस्से में था, इसलिए हमला कर दिया.