कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही; बीते दिन 12800 से ज्यादा केस मिले, 14 मरीजों की मौत - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
देशहोम

कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही; बीते दिन 12800 से ज्यादा केस मिले, 14 मरीजों की मौत

बीते दिन 12,847 नए केस दर्ज हुए और 14 मरीजों की मौत हुई। गुरुवार को 7,985 मरीज कोविड-19 को मात देकर रिकवर हुए। अब तक 4,26,82,697 लोग रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 98.64% है।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिन 12,847 नए केस दर्ज हुए और 14 मरीजों की मौत हुई। गुरुवार को 7,985 मरीज कोविड-19 को मात देकर रिकवर हुए। अब तक 4,26,82,697 लोग रिकवर हो चुके हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 98.64% है।

इस समय कोविड के 63,063 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.15% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.47% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.41% है। बीते दिन 5,19,903 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 85.69 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। देश भर में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 195.84 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 1,323 नए केस मिले
दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 1,323 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत रही। यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या 1300 से अधिक दर्ज की गई है, जबकि लगातार तीसरे दिन एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,17,228  हो गई है। वहीं दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद बढ़कर 26,225 हो गई।