BJP दोहराएगी राज्यसभा की जीत या शिवसेना लेगी बदला, विधान परिषद चुनाव में फिर आमने-सामने दल - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देशराजनीतीहोम

BJP दोहराएगी राज्यसभा की जीत या शिवसेना लेगी बदला, विधान परिषद चुनाव में फिर आमने-सामने दल

महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनपर 11 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। एक ओर जहां एमवीए के तीनों दलों ने 2-2 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, भाजपा के पांच उम्मीदवार तैयार हैं।

महाराष्ट्र में राज्यसभा के बाद सोमवार को विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी औऱ सत्तारूढ़ शिवसेना आमने-सामने हैं। खास बात है कि राज्यसभा चुनाव में शिवसेना को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार पार्टी जीत का दावा कर रही है। वहीं, शिवसेना ने महाविकास अघाड़ी में फूट की बात से भी इनकार किया है।