यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

जम्मू-कश्मीर में एक सीमावर्ती गांव तोफ में सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया और एक पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हो गया है। पुलिस को इस इलाके में हथियार छिपाए होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। पाकिस्तानी आतंकी की पहचान मोहम्मद अली हुसैन उर्फ कासिम के रूप में हुई है। वह लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था।
पुलिस ने कहा कि दोनों ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन आतंकी ने दम तोड़ दिया। एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि लश्कर का आतंकी कोट भलवल जेल से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था। उसे हथियार बरामदगी के लिए मौके पर ले जाया गया था। वहां उसने भागने की कोशिश की। जब पैकेट खोला जा रहा था तभी आतंकी ने एक पुलिस अधिकारी पर हमला करके उसकी सर्विस राइफल छीन ली। इसके बाद फायरिंग में आतंकी घायल हो गया।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों टारगेट किलिंग की भी घटनाएं बढ़ी हैं। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद ही शोपियां में सुनील भट नाम के कश्मीरी पंडित को आतंकियों ने मार दिया। वहीं भट का भाई भी घायल हो गया था।
1 मई से 16 अगस्त तक लगभग 8 टारगेट किलिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। मारे जाने वाले लोगों में कई अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी शामिल हैं। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की तीसरी बरसी यानी 5 अगस्त से एक दिन पहले ही कुछ बिहार के मजदूरों पर ग्रेनेड अटैक किया गया था जिसमें एक मजदूर की जान भी चली गई थी।