मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी भावभीनी विदाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में...
देश को वर्ष 2029 के अंत...

यूक्रेन पर रूस के हमले को 6 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। वहीं पश्चिमी देशों रूस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं। बावजूद इसके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि इस युद्ध से उन्हें कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे रूस का दुनिया पर दबदबा बढ़ेगा। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन के खिलाफ यह ‘स्पेशनल मिलिट्री ऑपरेशन’ सोवियत संघ के विघटने के बाद एक टर्निंग पॉइंट है।
पुतिन रूस की पसिफिक सिटी व्लादिवोस्तोव में ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम में बोल रहे थे। अपने भाषण में उन्होंने यूक्रेन का ज्यादा जिक्र नहीं किया। हालांकि जब उनसे यूक्रेन के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने यही कहा, इस युद्ध से केवल फायदा हुआ है, कोई नुकसान नहीं।
पुतिन ने कहा, ना तो हमने कुछ खोया है और ना ही आगे कोई नुकसान होगा। उन्होंने कहा, कोई भी ऐसा काम जो कि गैरजरूरी और नुकसानदेह होगा, उसे खारिज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, अगर इस युद्ध से कुछ मिलने की बात है तो मुख्य रूप से हमारी संप्रभुता मजबूत हुई है। इसके अलावा इससे देश अंदर से मजबूत होगा। उन्होंने यह बात भी मानी की इस युद्ध से रूस के अंदर और दुनियाभर में ध्रुवीकरण हुआ है।