Monsoon 2022: विदाई से पहले UP-दिल्ली को तरबतर करेगा मानसून, यहां भी भारी बारिश के आसार - Samacharline.com
देशहोम

Monsoon 2022: विदाई से पहले UP-दिल्ली को तरबतर करेगा मानसून, यहां भी भारी बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को यह स्थित बन सकती है। इसके अलावा गुरुवार को MP में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 26 सितंबर तक उत्तराखंड और UP में बिजली/गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

मानसून जाते-जाते कई राज्यों को भिगोने की तैयारी में है। खबर है कि मंगलवार को पश्चिम राजस्थान और कच्छ के बाद अब मानसून के लौटने में देरी हो रही है। गुरुवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी बादल मेहरबान हो सकते हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण उत्तर प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है।

गुरुवार को विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली/गरज और भारी बारिश के साथ व्यापक हल्की या मध्य बारिश होने की संभावना है। जबकि, मध्य प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को यह स्थित बन सकती है। इसके अलावा गुरुवार को मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 26 सितंबर तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बिजली/गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

यहां भी बदलेगा मौसम
हरियाणा में भी गुरुवार को बिजली/गरज और भारी बारिश के साथ व्यापक हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावनाएं हैं। साथ ही राजस्थान में शुक्रवार तक यह स्थिति बन सकती है। राजधानी दिल्ली में भी आज मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है।

भाषा के अनुसार, मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्‍ता ने बुधवार को बताया कि अगले चार-पांच दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के फिर से सक्रिय होने और जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। प्रवक्ता के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्से में छुटपुट स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

Digital AD 250x300-3