बांग्लादेश में हिंदू श्रद्धालुओं को बोदेश्वरी मंदिर ले जा रही नाव पलटी; 24 की मौत, 12 से ज्यादा लापता - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

देशविदेशहोम

बांग्लादेश में हिंदू श्रद्धालुओं को बोदेश्वरी मंदिर ले जा रही नाव पलटी; 24 की मौत, 12 से ज्यादा लापता

सोलेमान अली ने कहा, ‘इस घटना में 24 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 8 नाबालिग बच्चे और 12 महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल लाए जाने के बाद उनमें से कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।’

बांग्लादेश में रविवार को कोरोटा नदी में हिंदू श्रद्धालुओं को बोदेश्वरी मंदिर ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे उसमें सवार 24 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले में उस समय हुई, जब श्रद्धालु महालया (दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत) के मौके पर नाव में सवार हो कर बोदेश्वरी मंदिर जा रहे थे।

पंचगढ़ के बोडा उप-जिले के प्रशासनिक प्रमुख सोलेमान अली ने कहा, ‘नाव पलटने की घटना में लगभग 24 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 8 नाबालिग बच्चे और 12 महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल लाए जाने के बाद उनमें से कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दमकलकर्मी और स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।’

नाव में 70-80 यात्रियों के सवार होने का अनुमान
अली ने कहा कि नाव में 70 से 80 यात्रियों के सवार होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इंजन से चलने वाली नाव श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा उत्सव के मौके पर सदियों पुराने बोदेश्वरी मंदिर में ले जा रही थी। पंचगढ़ के उपायुक्त या प्रशासनिक प्रमुख जहूरुल हक ने कहा कि नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया शोक
रविवार से बांग्लादेश में शुरू हुई दुर्गा पूजा के दौरान मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में हर साल हजारों हिंदू बोदेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं। बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस घटना पर शोक जताया है। इस बीच, स्थानीय अधिकारियों को जीवित लोगों के इलाज और मृतकों के मुआवजे के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा गया।