यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

Congress Election 2022: ऐसे में जब कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारी है, पार्टी के तकरीबन 137 साल के इतिहास में छठी बार यह तय करने के लिए चुनावी मुकाबला होगा कि कौन पार्टी के इस अहम पद की कमान संभालेगा। इसके साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने पर 24 वर्ष बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार को होगा और मतगणना बुधवार को होगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इस मुकाबले में एक-दूसरे के सामने हैं और वे प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के 9,000 से अधिक ‘डेलीगेट्स’ (निर्वाचित मंडल के सदस्य) को लुभाने के लिए विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं। खड़गे को इस पद के लिए पसंदीदा तथा ”अनाधिकारिक रूप से आधिकारिक उम्मीदवार” माना जा रहा है और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता उनका समर्थन कर रहे हैं जबकि थरूर ने अपने आप को बदलाव लाने वाले उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है। थरूर ने अपने प्रचार के दौरान असमान मुकाबला होने के मद्दे को उठाया है जबकि दोनों उम्मीदवारों और पार्टी ने कहा है कि गांधी परिवार निष्पक्ष है और कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है।
137 साल के इतिहास में छठी बार चुनाव
चुनाव की महत्ता के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस की संचार इकाई के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”यह असल में छठी बार है कि कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए आंतरिक रूप से चुनाव हो रहा है।” उन्होंने कहा, ”मीडिया ने 1939, 1950, 1997 और 2000 का उल्लेख किया है लेकिन 1977 में भी चुनाव हुए थे जब कासू ब्रह्मानंद रेड्डी निर्वाचित हुए थे।” रमेश ने कहा कि उनका हमेशा से ऐसे पदों के लिए आम सहमति बनाने के कांग्रेस के मॉडल में विश्वास रहा है। उन्होंने कहा कि नेहरू युग के बाद इस रुख को के. कामराज ने मजबूत किया था।
चुनाव का अपना महत्व: जयराम रमेश
उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी दिए बगैर कहा, ”जब हमारे सामने चुनावी दिन होगा तो यह विश्वास और मजबूत हो जाएगा। इसके कारण काफी स्पष्ट हैं।” उन्होंने कहा, ”मैं इस बात से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हूं कि संगठनात्मक चुनाव वास्तव में किसी भी तरीके से संगठन को मजबूत करते हैं। इससे व्यक्तिगत उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है लेकिन सामूहिक भावना का निर्माण करने में इनका महत्व संदेह के घेरे में हैं।” रमेश ने कहा कि लेकिन फिर भी चुनाव होने का अपना महत्व है। उन्होंने कहा, ”लेकिन मैं इन्हें ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के मुकाबले कम संस्थागत महत्व का मानता हूं जो भारतीय राजनीति के लिए भी कांग्रेस की परिवर्तनकारी पहल है।”
हार गए थे महात्मा गांधी के उम्मीदवार सीतारमैया
कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके आंतरिक लोकतंत्र की किसी अन्य पार्टी से कोई बराबरी नहीं है और वह इकलौती पार्टी है जिसके पास संगठनात्मक चुनावों के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण है। कांग्रेस के 1939 के अध्यक्ष पद के चुनाव में महात्मा गांधी के उम्मीदवार पी. सीतारमैया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हार गए थे। फिर 1950 में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था और उस समय पुरुषोत्तम दास टंडन तथा आचार्य कृपलानी के बीच मुकाबला था। आश्चर्यजनक रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल के नजदीकी माने जाने वाले टंडन, प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पसंद के उम्मीदवार से चुनाव जीत गए थे। फिर 1977 में देवकांत बारुआ के इस्तीफे के कारण कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था, जिसमें के. ब्रह्मानंद रेड्डी ने सिद्धार्थ शंकर रे और कर्ण सिंह को शिकस्त दी थी।