दिल्ली पुलिस ने वॉट्सऐप के ब्लू टिक से ढूंढ निकाला मशहूर डॉक्टर का लापता बेटा - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन

टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा,...

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया, राम जन्मभूमि आंदोलन को व्यापक जनआंदोलन बनाने में अशोक सिंघल जी की भूमिका अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री

अशोक सिंघल जी के अखंड, सुरक्षित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के...

अन्य प्रदेशदेशहोम

दिल्ली पुलिस ने वॉट्सऐप के ब्लू टिक से ढूंढ निकाला मशहूर डॉक्टर का लापता बेटा

दिल की बीमारी के एक नामी डॉक्टर का 26 वर्षीय बेटा दिल्ली एयरपोर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ तो खलबली मच गई। युवक एयरपोर्ट से काम खत्म कर वह घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

दिल की बीमारी के एक नामी डॉक्टर का 26 वर्षीय बेटा दिल्ली एयरपोर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ तो खलबली मच गई। युवक एयरपोर्ट से काम खत्म कर वह घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत युवक की तलाश शुरू कर दी थी।

इस बीच देर रात उसने कुछ सेकेंड के लिए अपना मोबाइल ऑन किया, जिसके बाद उसके वॉट्सऐप पर एक मैसेज पहुंचा। इसका ब्लू टिक दिखने पर पुलिस ने तुरंत उसकी लोकेशन निकाल ली। इसकी मदद से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में युवक उन्हें आईजीआई मेट्रो स्टेशन के पास मिल गया। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

दिल के मशहूर डॉक्टर ग्रेटर कैलाश इलाके में रहते हैं। वह मध्य दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कई बड़े नेता उनसे इलाज करवाते हैं। डॉक्टर की बहन का देहांत काफी वर्ष पहले हो गया था। इसके बाद से भांजे को उन्होंने बेटे की तरह पाला है। उसकी पढ़ाई-लिखाई भी उन्होंने ही करवाई है। फिलहाल वह नौकरी कर रहा है।

रिश्तेदार ने बताया, रात 1130 बजे मैसेज आया था

परिवार के सदस्य लगातार युवक का मोबाइल नंबर मिला रहे थे। उसे मैसेज भेज रहे थे। रात लगभग 1130 बजे उन्हें किसी रिश्तेदार ने बताया कि युवक को उसका एक मैसेज पहुंचा है। उसके द्वारा भेजे गए मैसेज पर मोबाइल में ब्लू टिक आया है। पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन वह फिर से बंद हो चुका था। उन्होंने उस समय की उसकी लोकेशन निकाली तो वह एयरपोर्ट के पास ही थी। यह मोबाइल केवल कुछ सेकेंड के लिए ही ऑन किया गया था।

मेट्रो स्टेशन के पास मिला

पुलिस ने आसपास के जंगल वाले क्षेत्र में टॉर्च लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया। रात लगभग एक बजे युवक आईजीआई मेट्रो स्टेशन पर सोता मिला। उसने बताया कि वह परिजनों से नाराज था और इसी वजह से वह घर नहीं गया था।