आफताब एक पर एक चालें चल रहा है श्रद्धा मर्डर का आरोपी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

देश

आफताब एक पर एक चालें चल रहा है श्रद्धा मर्डर का आरोपी

दिल्ली | आरोपी आफताब पूनावाला की पुलिस कस्टडी खत्म हो गई है। दिल्ली की कोर्ट ने अब उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। महरौली के पास जंगलों में पुलिस लगातार तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। इस बीच, पुलिस को मानव जबड़े का एक हिस्सा मिला है जिस पर बाल भी हैं। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। श्रद्धा के पिता और भाई का सैंपल पहले ही लिया जा चुका है। अब तक शव से संबंधित कुल 20 चीजें इकट्ठा की गई हैं। उधर, साकेत कोर्ट में श्रद्धा और आफताब के साझा मित्रों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। दोस्तों ने बताया है कि आफताब अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा को सिगरेट से जलाता था। आफताब इतना शातिर था कि वह बिल्कुल सामान्य बना रहता था। अभी बद्री नाम के शख्स को ढूंढा नहीं जा सका है। इसी ने छतरपुर में किराये का मकान दिलवाया था। पुलिस मानकर चल रही है कि उसके पास से अहम जानकारी मिल सकती है।

श्रद्धा हत्याकांड की जांच आफताब पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट पर आकर रुक गई है। उसे कभी बुखार आता है, कभी उसे खांसी शुरू हो जाती है। इस कारण पुलिस अब तक उसके पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट पूरे नहीं कर सकी है। आगे पढ़िए आज के बड़े अपडेट।

श्रद्धा और आफताब के दो कॉमन फ्रेंड ने कहा है कि आफताब श्रद्धा के साथ मारपीट करता था। वह उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। बेंगलुरू में रहने वाले इनके एक कॉमन फ्रेंड से भी पुलिस संपर्क करने की कोशिश कर रही है। आफताब पूनावाला से सच उगलवाने में पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आफताब ‘दृश्यम’ फिल्म की तरफ बड़े कॉन्फिडेंस से झूठ बोल रहा है। उसे पहले बुखार हुआ और दूसरे दिन शरीर पर इलेक्ट्रोड लगाते ही खांसी शुरू हो गई इसलिए रीडिंग ठीक से नहीं मिली। यह आफताब की चाल भी हो सकती है।