यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
उज्जैन | विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज रविवार को तड़के हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलर उमेश यादव पहुंचे । जिन्होंने गर्भ ग्रह से बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया बता दें कि मंदिर के पुजारियों ने मंत्र उच्चारण के साथ क्रिकेटर का पूजन संपन्न कराया है।
मंदिर के पुजारी यस गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलर रविवार सुबह भस्म आरती में पहुंचे और बाबा महाकाल का गर्भ ग्रह से विशेष पूजन किया देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की और भारतीय टीम को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भगवान महाकाल से विशेष कामना की है। जिसको लेकर गर्भ ग्रह में पुजारी यश गुरु ने पूजन संपन्न कराया है। नंदीहाल में बैठकर क्रिकेटर उमेश यादव बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।