यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा गुजरात चुनाव में पत्नी के लिए प्रचार में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के साथ ‘गुजरातियों’ को सलाह भी दी है। जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं।
वीडियो में क्या
जडेजा के ट्विटर हैंडल से पोस्ट वीडियो ठाकरे के एक पुराने कार्यक्रम का है। इसमें वह कहते हुए सुने जा सकते हैं, ‘मेरे पास कहने के लिए केवल इतना है कि अगर नरेंद्र मोदी गया तो गुजरात गया।’ साथ ही जडेजा ने पोस्ट में लिखा, ‘अभी भी टाइम है समझ जाओ गुजरातियों।’ रिवाबा ने साल 2019 में भाजपा ज्वाइन की थी।
बहन हैं कांग्रेस उम्मीदवार
खास बात है कि जडेजा की बहन नयनाबा कांग्रेस उम्मीदवार हैं। उनके पिता भी कांग्रेस के लिए ही प्रचार कर रहे हैं। चुनाव से पहले ही रिवाबा ने साफ कर दिया था कि उनके परिवार में कोई मतभेद नहीं है, यह केवल विचारधारा की बात है। साल 2012 में भाजपा ने यहां से धर्मेंद्रसिंह जडेजा को मैदान में उतारा था।