UPSC Mains 2022. आवेदन पत्र जारी, upsc.gov.in पर करें अप्लाई - Samacharline.com

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

करियरहोम

UPSC Mains 2022. आवेदन पत्र जारी, upsc.gov.in पर करें अप्लाई

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित इंटरव्यू में शामिल होने के लिए जरूरी विस्तृत आवेदन प्रपत्र-II यानि डीएएफ-2 जारी कर दिया है। आयोग ने यूपीएससी मेंस 2022 डीएएफ-2 को ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है। उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही भरना होगा। किसी भी अन्य मोड में उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों पर विचार न करने की घोषणा यूपीएससी ने अपने नोटिस में की है।

  • फॉर्म भरने की शुरुआती तारीख : 9 दिसंबर 2022
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख : 14 दिसम्बर 2022
  • फॉर्म भर कर सबमिट करने के बाद इसमें कॉन्टैक्ट और एड्रेस डिटेल के अलावा कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए ध्यान से जानकारी भरें।
  • फॉर्म में उम्मीदवारों को अपने ऐच्छिक पदों की प्राथमिकता भरनी होगी, जिनमें वे सिविल सर्विस परीक्षा में सफल होने के बाद पदस्थ होना चाहते हैं।
  • अगर परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन हो जाता है, तो उनकी नियुक्ति फॉर्म में भरे गए प्राथमिकताओं के आधार पर होगी।
  • जो उम्मीदवार आईएएस या आईपीएस पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें विभिन्न जोन और कैडर के आधार पर प्राथमिकताएं भरनी होगी।
  • उम्मीदवार डीएएफ-2 भरने के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होम पेज पर ही दिए गए ‘नया क्या है’ सेक्शन में डीएएफ-2 से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर नये पेज पर दिए गए लिंक से उम्मीदवारों को पहले निर्देशों और सम्बन्धित नियमों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
  • इसके बाद उम्मीदवार दिए गए परीक्षा के लिंक से लॉग-इन करके अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे।