राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण...
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन...

बैंक में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 551 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in के माध्यम से इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसमें सहायक महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, सामान्यज्ञ अधिकारी और विदेशी मुद्रा/कोषागार अधिकारी के पद शामिल हैं। चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। इस राउंड को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा और साक्षात्कार के दौर में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाएगी। उम्मीदवार 23 दिसंबर को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया छह दिसंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर 2022 है।