Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों से किया संवाद, प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने राज्य सरकार सदैव तत्पर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
भोपाल। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का...

एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्कूली बच्चों और अभिभावकों के साथ गलत व्यवहार को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने कंपनी के सीईओ बायजू रवींद्रन को नोटिस किया है। अब एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने बायजूस के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि उसे पता चला है कि बायजू कथित तौर पर बच्चों और उनके माता-पिता के फोन नंबर खरीद रहा है और उन्हें धमकी दे रहा है कि अगर उन्होंने उनके पाठ्यक्रम नहीं खरीदे तो उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा।
बायजू के सीईओ को समन किए जाने पर कानूनगो ने मंगलवार को कहा कि हमें 2021 की दिसंबर में शिकायत मिली थी कि कम आय वाले बच्चों के माता-पिता के पास बायजू के सेल्स एग्जीक्यूटिव जाते हैं और ईएमआई बोलकर फाइनेंस कंपनी से माता-पिता की क्षमता से अधिक के लोन दिलवाते हैं।
उन्होंने कहा कि हाल में ही हमने एक रिपोर्ट पढ़ी जिसमें बायजू के काम करने का तरीका नहीं बदला था जिसके बाद हमने बायजू के सीईओ को समन किया है और आयोग के सामने 23 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है जिसके बाद हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि यह बच्चों का साइकोमेट्रिक टेस्ट करते हैं और बच्चों के माता-पिता को डराते हैं कि उनके बच्चों का भविष्य खत्म हो चुका है। वे बच्चों को ऐसा नहीं कह सकते। हमें जहां जैसी त्रुटि मिलेगी हम वैसी कार्रवाई करेंगे।