केटरीना इन दिनों जंगलो का लुफ्त उठाती हुई दिखी - Samacharline.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया।

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

बॉलीवुड

केटरीना इन दिनों जंगलो का लुफ्त उठाती हुई दिखी

साल 2022 को विदा और नए साल का स्वागत करने के लिए साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई सेलेब्स छुट्टियां मनाने निकले हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के क्यूट कपल कटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल भी शामिल हैं।कटरीना और विक्की कौशल न्यू ईयर की छुट्टियां राजस्थान में बिता रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं।

कटरीना ने फैंस के साथ अपना फोटो शेयर किया, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लगीं। उन्हें जंगल में तेंदुए से लेकर हिरण तक देखने को मिले, जिनकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। कटरीना ने कैप्शन में लिखा, ‘एकदम जादुई। मुझे लगता है यह मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है

कटरीना ने जंगल में आराम फरमाते हुए विक्की कौशल के साथ भी अपनी तस्वीरें साझा कीं। कटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ जंगल के हसीन नजारों का लुत्फ ले रही हैं। दरअसल, कटरीना ने सबसे पहले अपनी एक सिंगल तस्वीर साझा की। अब इन तस्वीरों में फैंस विक्की कौशल को ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं।

कटरीना की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बसरा रहे हैं। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘विक्की को कहां छोड़ दिया।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘जहां भी जाओगे, टाइगर आपका पीछा नहीं छोड़ेगा।’ एक ने लिखा, ‘अरे विक्की जीजू कहां गायब हो गए, दिख ही नहीं रहे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सलमान भाई को यहां होना चाहिए था।’