यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर कुछ इस तरह दिखाया, जिसमें रणबीर कपूर की शर्ट खून से सनी नजर आई। वह सिगरेट पीते हुए और बांह पर कुल्हाड़ी थामे दिखाई दिए। एनिमल के पोस्टर लुक से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। पोस्टर रिलीज के बाद लगातार कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी पोस्टर पर रिएक्ट किया है।
फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म एनिमल में किरदार उनके कंफर्ट जोन से बाहर था। वह फिल्म में निगेटिव रोल निभाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं और सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनिमल फिल्म में उनका किरदार काफी चौंकाने वाला है और इसमें कई ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे। मैं खुद एनिमल का इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि फिल्म की कहानी मेरे कंफर्ट जोन से बाहर है। मैं काफी डरा हुआ हूं, लेकिन फिल्म को लेकर उत्सुक भी हूं।
फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी जैसे बेहतरीन कलाकार भी फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा