यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फ्लाइट की बुधवार की रात गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वह भाजपा की रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए अगरतला जा रहे थे। उनका विमान घने कोहरे की वजह से महाराज बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर नहीं उतर सका।
आपको बता दें कि अमित शाह को बुधवार रात अगरतला पहुंचना था और अगले दिन त्रिपुरा में दो रथ यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। राज्य में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
पश्चिम त्रिपुरा के एसपी शंकर देबनाथ ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार रात करीब 10 बजे एमबीबी हवाईअड्डे पर उतरना था, लेकिन घने कोहरे के कारण खराब विजिबिलिटी के कारण नहीं उतर सके। उन्होंने होटल रैडिशन ब्लू में रात बिताई। आज सुबह वह अगरतला के लिए रवाना होंगे।
अमित शाह की फ्लाइट को सुरक्षित गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। यहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उनका स्वागत किया।
अमित शाह बीजेपी की ‘जन विश्वास रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे और उसके बाद धर्मनगर में एक जनसभा करेंगे। वह वहां एक कार्यकर्ता के घर दोपहर का भोजन भी करेंगे। इसके बाद वह दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम जाएंगे।