यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा ‘स्पेयर’ में अपने निजी जीवन की चौंकाने वाली घटनाओं का विस्तृत विवरण दिया है, जो 10 जनवरी को प्रकाशित होने वाली है। उन्होंने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में एक ऐसा आरोप है जिससे रॉयल परिवार में उथल-पुथल मच गया है। दरअसल, प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम पर शारिरिक हमले करने का आरोप लगाया है। इस आरोप से पता चल रहा है कि रॉयल परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
विलियम ने पहले कॉलर पकड़ा, फिर मुझे फर्श पर पटक दिया: प्रिंस हैरी
प्रिंस हैरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई प्रिंस विलियम ने आपसी बहस के दौरान मेरा कॉलर पकड़ लिया और मुझे फर्श पर पटक दिया जिससे मैं कुत्ते के कटोरे पर जा गिरा। इससे मेरे कपड़े फट गए और पीठ पर कई जख्म हो गए। मैं एक पल के लिए वहीं पड़ा रहा, चकित रह गया, फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया और उसे बाहर निकलने के लिए कहा। हालांकि वह अड़ा रहा। वहीं इस खुलासे से रॉयल परिवार में हड़कंप मच गया है। ऐसा लग रहा है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद रॉयल परिवार का माहौल और बिगड़ रहा है।
विलियम ने मेरी पत्नी को खतरनाक और असभ्य कहा: प्रिंस हैरी
समाचार आउटलेट द्वारा प्राप्त अंशों के अनुसार, विलियम ने प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन को खतरनाक और असभ्य कहा। लड़ाई तब बढ़ गई जब विलियम ने हैरी के कॉलर को पकड़ लिया। वहीं शारीरिक हमले का जिक्र करते हुए प्रिंस हैरी ने कहा कि उनकी पीठ में अभी भी वो चोट दिख रही है। हैरी ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना का जिक्र अपनी पत्नी मेगन मार्केल से नहीं की लेकिन बाद में उसने मेरे बैक पर वो चोट नोटिस किया, जिससे वह दुखी हो गईं। ऑटोबायोग्राफी अगले हफ्ते दुनियाभर में पब्लिश की जाएगी।