गोवा का क्लब संचालक हैदराबाद में गिरफ्तार ड्रग माफियाओ में नाम - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

कारोबार

गोवा का क्लब संचालक हैदराबाद में गिरफ्तार ड्रग माफियाओ में नाम

गोवा के हिलटॉप क्लब के संचालक स्टीफन डिसूजा को नारकोटिक्स से जुड़े एक मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस नॉर्थ के एसपी निधिन वलसान ने कहा है कि ड्रग माफिया के खिलाफ हैदराबाद और गोवा पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि एक पुराने मामले में स्टीफन को हर हफ्ते हैदराबाद पुलिस के समक्ष पेश होना था। इस बार जब वह वहां गया तो हैदराबाद पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यहां के चेंबूर इलाके में बिना वैध दस्तावेजों के खांसी की दवाई की कई बोतलें ले जाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरसीएफ थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक किरण मांद्रे ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले माहुल रोड पर एक कार को रोका और कफ सिरप की बोतलें जब्त कीं थीं। उन्होंने कहा कि खांसी की दवाई के इस विशेष ब्रांड को अक्सर नशा करने के लिए दुरुपयोग किया जाता है। पुलिस को वाहन में भारी मात्रा में नशीली गोलियां भी मिली हैं। मांद्रे ने कहा कि चारों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और वे पहले से ही कई ड्रग मामलों का सामना कर रहे हैं।