यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 16 की मौत स्कूल पर गिरा हेलीकाप्टर - Samacharline.com

देहरादून : सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर सीएसआईआर-सीबीआरआई में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित

– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...

एआई के दौर में भी इंदौर की अनंतचतुर्दशी परंपराओं की रात… प्रशासन की जिम्मेदारी

इंदौर (अक्षय जैन)। परंपराएं समय के...

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

विदेश

यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 16 की मौत स्कूल पर गिरा हेलीकाप्टर

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हेलीकॉप्टर हादसे की खबर है। इस हादसे में यूक्रेन के मंत्री समेत 16 लोगों की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हेलीकॉप्टर, कीव के बाहरी इलाके में स्थित छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा। यह हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। घटना के सूचना पाकर पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है।

अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है। यूक्रेन की नेशनल पुलिस के मुखिया इगोर क्लिमेंको ने कहा है कि अभी तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में यूक्रेन के गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और गृह मंत्री डेनिस मोनास्त्रिस्की और उनके डिप्टी मंत्री यावगेनी येनिन शामिल हैं। बता दें कि मोनास्त्रिस्की साल 2021 में ही यूक्रेन के गृहमंत्री बने थे। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय प्ले स्कूल में बच्चे और स्कूल का स्टाफ मौजूद था।