सीवर की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों को मिला बच्चे का भ्रूण - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

अन्य प्रदेश

सीवर की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों को मिला बच्चे का भ्रूण

देश की राजधानी दिल्ली में सीवर की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों को एक बच्चे का भ्रूण मिला. जानकारी के मुताबिक दिनांक 24.01.2023 को सुबह लगभग 10.35 बजे थाना अम्बेडकर नगर में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि वह एमसीडी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है और आज वह अपने कर्मचारियों के साथ सीवर की सफाई कर रहा था, उसी जगह सीवर में सफाई के दौरान करीब 5-6 माह के बच्चे का भ्रूण मिला है.

इस बारे में सूचना मिलने पर क्राइम टीम द्वारा खट्टा संजय कैंप टी पॉइंट का निरीक्षण किया गया और उसके बाद भ्रूण को आगे की मेडिकल जांच के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया. इस मामले में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.